Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बेटी बेबो से दूर अमरोहा में फंसी हसीन जहां , शमी पर भी फूटा गुस्सा

बेटी बेबो से दूर अमरोहा में फंसी हसीन जहां , शमी पर भी फूटा गुस्सा



भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां और उनकी बेटी बेबो भी लॉकडाउन में फंसीं हैं। बीते करीब एक महीने से हसीन जहां जोया में अपने एक परिचित के यहां ठहरी हैं तो वहीं बेटी बेबो कोलकाता में अपनी नानी के घर है। लंबे समय से बेटी से मुलाकात नहीं होने की टीस हसीन को बनी है।

इस बीच मोहम्मद शमी के इंस्टाग्राम पर बेटी बेबो को लेकर शेयर किए गए एक वीडियो स्टेटस को निशाने पर लेते हुए हसीन ने इसे झूठी सहानुभूति बंटोरने का प्रयास बताया है।करीब एक माह पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अमरोहा पहुंचीं थीं। यहां उन्हें अपने एक परिचित के यहां विवाह समारोह में शामिल होना था। इस बीच लॉकडाउन लागू होने के चलते विवाह समारोह स्थगित हो गया, हसीन भी यहां फंस गईं। कोलकाता वापसी के लिए जरूरी रेल, सड़क व हवाई यातायात बंद होने के कारण फिलहाल वह यहीं रूकी हैं। इस बीच बेटी बेबो से लंबे समय मुलाकात नहीं होने पर वह बेचैन हैं। बेटी से जल्द से जल्द मिलने की हसरत उनके दिल में बनी है। लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से छूट मिलने पर उन्होंने वापस कोलकाता जाने की बात कही। उधर, मोहम्मद शमी भी इस वक्त अपने घर लौटें हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टेटस शेयर किया। इसमें उन्होंने भी अपनी बेटी बेबो की याद सताने और उससे वीडियो कालिंग के जरिए बात होने का दावा किया। इंस्टाग्राम पर जारी इस वीडियो स्टेटस में शमी ने कहा कि बेटी बेबो ने उन्हें अपने पास बुलाया है और साथ मिलकर टिकटॉक वीडियो बनाने की इच्छा जताई है। इसकी जानकारी जब हसीन को हुई तो उन्होंने आपत्ति जताई। कहा कि शमी की बेबो के साथ कोई बात नहीं हुई है। आम लोगों की झूठी सहानुभूति बंटोरने के लिए उन्होंने ये सब किया है। इससे पहले भी शमी पर उनके फेसबुक व दूसरे सोशल मीडिया एकाउंट से बेबो की तस्वीरें लेकर पोस्ट करने का आरोप लगाया। इस बाबत मोहम्मद शमी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका।
बेटी बेबो से दूर अमरोहा में फंसी हसीन जहां , शमी पर भी फूटा गुस्सा Reviewed by Hindustan News 18 on April 16, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.