Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

आबकारी टीमों की छापेमारी , आवैध शराब के साथ लोगों को पकड़ा

आबकारी टीमों की छापेमारी , आवैध शराब के साथ लोगों को पकड़ा





मेरठ में गुरुवार को भी शहर और देहात में कई स्थानों पर आबकारी टीमों ने अवैध शराब की तलाश में छापेमारी की। कई स्थानों पर शराब के ठेकों को चेक किया गया। वहीं, कुछ स्थानों पर मादक पदार्थ और शराब बिक्री के वीडियो वायरल हुए।

जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि टीपीनगर के मोहल्ला चंद्रलोक, साबुन गोदाम में मुखबिर की सूचना पर यशपाल के घर से 11 पेटी हरियाणा ब्रांड इंपैक्ट अवैध मदिरा बरामद की गई। सुबह थाना रेलवे रोड में पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम ने अनुराग सिनेमा के पास से दो लोगों जैकी और विक्की को 46 पव्वे हरियाणा की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षण सेक्टर-2 बिरजू प्रसाद गुप्ता ने टीम के साथ कार्रवाई की। बाद में आबकारी टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में शराब ठेकों पर जाकर जांच की। दूसरी ओर, मादक पदार्थ और शराब की अवैध ब्रिकी के कुछ वीडियो वायरल हुए। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो शिकायतें मिल रही है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सदर बाजार इलाके की वीडियो वायरल हुई थी, वहां भी पिछले दिनों कार्रवाई की गई।
आबकारी टीमों की छापेमारी , आवैध शराब के साथ लोगों को पकड़ा Reviewed by Hindustan News 18 on April 16, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.