बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिग का पालन
बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिग का पालन
अमरोहा-लॉकडाउन के बीच जिले भर की बैंक शाखाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना बड़ा चुनौती बना है। रोजाना सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ही बैंक अफसरों के हाथ पांव भी फूल रहे हैं।
गुरुवार सुबह अमरोहा क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा स्थित एक बैंक शाखा में सुबह नौ बजे से ही ग्राहक लेनदेन के लिए गेट पर आ खड़े हुए। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की कवायद यहां धड़ाम साबित हुई। मौके पर पहुंचे बैंक स्टॉफ व होमगार्ड को भी भीड़ पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले नकद निकासी की होड़ के बीच लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं किया। बैंक से 100 मीटर की दूरी पर ही स्थित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सुध तक नहीं ली। इस बाबत चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कश्यप ने इस ओर ध्यान देते हुए सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन सुनश्चित कराए जाने की बात कही।
बैंकों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिग का पालन
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 15, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 15, 2020
Rating:

No comments: