Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

बेसहारा महिला का पुलिस ने पहले कराया इलाज फिर मौत के बाद दिया अर्थी को कंधा

बेसहारा महिला का पुलिस ने पहलेकराया इलाज फिर मौत के बाद दिया अर्थी को कंधा







उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बेसहारा वृद्धा के लिए पुलिस देवदूत बन कर आई। बीमार वृद्धा को पुलिस ने न सिर्फ उपचार दिलाया बल्कि उपचार के दौरान मौत के बाद उसके शव को कंधा देकर मानवता का धर्म भी निभाया।

कोराना संकट में पुलिस लोगों की हर संभव मदद कर रही है। सहारनपुर के गांव जड़ौदा पांडा के मजरे में एक बेसहारा बीमार करीब 70 वर्षीय वृद्धा मीना समय से बीमार थी। कोरोना के चलते कोई उनकी मदद को आगे नहीं आ रहा था। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर मंगलवार को पुलिस ने वृद्धा को खाना खिलाया और उपचार के लिए नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वृद्धा की मौत की खबर के बाद भी कोई ग्रामीण नहीं पहुंचा। यह जानकारी मिलने पर बड़गांव थाने के एसएसआई दीपक चौधरी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मृतका की अंतिम यात्रा में अर्थी को कंधा देकर मानवता का धर्म निभाया। बड़गांव पुलिस के इस कार्य की चारो ओर सराहना हो रही है। महिला के कोई संतान न होने पर वह पति की मौत के बाद बेसहारा हो गई थी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहा
दलित महिला का संस्कार करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर पुलिस को सराहा।
बेसहारा महिला का पुलिस ने पहले कराया इलाज फिर मौत के बाद दिया अर्थी को कंधा Reviewed by Hindustan News 18 on April 15, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.