लॉकडाउन खत्म होते ही परीक्षाएं ,जून में रिजल्ट

लॉकडाउन खत्म होने के हफ्तेभर बाद चौ. चरण सिंह विवि की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि समय से परीक्षाएं कराते हुए जून में रिजल्ट एवं जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेगा। अधिकतम स्थिति में एक अगस्त से नए सत्र की शुरुआत होगी। सत्र पटरी पर लाने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में कटौती की जा सकती है। केंद्रों पर परीक्षाएं सोशल डिस्टेंशिंग के नियमों में होंगी। ऐसे में विवि परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रदेशभर के सभी विवि के कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करते सत्र को नियमित करने के निर्देश दिए। चौ. चरण सिंह विवि से कुलपति प्रो. एनके तनेजा और रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा भी कांफ्रेंस में शामिल हुए। डॉ. दिनेश शर्मा ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक हफ्ते में परीक्षाएं शुरू कराने को कहा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कुलपतियों से कम समय में परीक्षा कराने की अपील की। उन्होंने सेमेस्टर स्तर पर अधूरे कोर्स को पूरा करने के लिए विशेष स्थिति में लॉकडाउन के बाद अधिकतम दस दिन का समय देने को कहा। डॉ. शर्मा ने समय से मूल्यांकन कराते हुए जून में रिजल्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटर के रिजल्ट जून में आ जाएंगे। ऐसे में विवि जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते हुए अधिकतम एक अगस्त से सत्र शुरू कर दें। एमफिल एंट्रेंस सहित अन्य प्रवेश प्रक्रिया को जल्द पूरी करने का अधिकार कुलपतियों पर छोड़ा गया है।
हफ्तेभर में ही शुरू होंगी सीसीएसयू की परीक्षाएं
कुलपति प्रो.एनके तनेजा के अनुसार सीसीएसयू की परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होते ही एक हफ्ते में शुरू हो जाएंगी। विवि की तैयारी पूरी है। केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि सामाजिक दूरी के नियम पूरे हों। कुलपति के अनुसार मूल्यांकन केंद्र जिलेवार बनाने पर शासन की सहमति मिलने पर निर्णय होगा। विवि सेमेस्टर के फॉर्म और एमफिल एंट्रेंस के फॉर्म जल्द ही ऑनलाइन कर देगा ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो सके। प्रो. तनेजा के अनुसार सीसीएसयू जुलाई में ही सत्र की शुरुआत कर देगा।
निजी कॉलेजों के शिक्षकों की सेलरी तय करेंगे कुलपति
कांफ्रेंस में विश्वविद्यालयों से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षकों की सेलरी तय करने का अधिकार कुलपति को दिया गया है। कोर्स की फीस और सुविधाओं के आधार पर कुलपति शिक्षकों की सेलरी तय करेंगे। वहीं, जरूरत पड़ने पर समर ब्रेक में भी कटौती का अधिकारी कुलपतियों पर छोड़ा गया है। प्रैक्टिकल कराने के लिए स्थानीय स्तर पर ही परीक्षकों की तैनाती करने के सुझाव दिए गए हैं।
सीसीएसयू में बढ़ेगी नियुक्ति के आवेदन की तिथि
चौ. चरण सिंह विवि कैंपस में विभिन्न विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति को जारी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ना तय है। लॉकडाउन के चलते अनेक आवेदन यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। कुलपति प्रो.एनके तनेजा के अनुसार जल्द ही अंतिम तिथि बढ़ाने के आदेश जारी हो जाएंगे।

Reviewed by Hindustan News 18
on
April 17, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 17, 2020
Rating:

No comments: