Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

आरोग्यम सेत् एप अपनाने में गोतमबुद्धनगर सबसे आगे , जानिए अन्य जिलों के बारे में

आरोग्यम सेत् एप अपनाने में गोतमबुद्धनगर सबसे आगे , जानिए अन्य जिलों के बारे में




कोरोना संक्रमण से बचने व खतरे से आगाह करने में यह एप काफी मुफीद माना जा रहा है। यह बहुत कम समय में  देश में अधिक से अधिक लोगों द्वारा अपने मोबाइल में डाउनलोड किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में  गौतमबुद्ध नगर की कुल आबादी में से 30.18 प्रतिशत लोगों ने इसे अपने मोबाइल एप  में इंस्टाल किया है। जबकि राजधानी लखनऊ में यह आंकड़ा महज 8.72 प्रतिशत ही है। यही दो जिले नंबर एक व नंबर दो पर हैं। तीसरे पर कौशाम्बी व चौथे पर वाराणसी का नंबर आता है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लाकडाउन  तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया तो उन्होंने सात क्षेत्रों में जनता से सप्तपदी के रूप में सहयोग मांगा। इसमें एक सहयोग अपने अपने मोबाइल सेट में आरोग्यम सेतू एप डाउनलोड करना है। यह  ऐप आपकी वास्तविक लोकेशन से  संक्रमित व्यकि्त  दूरी बताता है। साथ ही आपको इस संक्रमण  से बचने की सलाह भी देता है।

हाल में मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस एप को अपने अपने मोबाइल सेट में डाउनलोड करने के लि प्रेरित किया जाए। साथ ही इसका प्रचार प्रसार जनता के बीच किया जाए।

एप डाउनलोड करने के मामले में शीर्ष दस जिले

जिला          आबादी 2020 (अनुमानित)     एप डाउनलोड (प्रतिशत में)
गौतमबुद्धनगर    2058270              30.18
लखनऊ           5732079             8.72
कौशाम्बी           1997676             7.65
वाराणसी           4591871             7.57
गाजियाबाद        4175366              7.11
कानपुर नगर        5721376             5.12
मेरठ                  4300696         4.31
झांसी                  2495981         4.30
गोरखपुर              5546069            3.66
मथुरा                  3181084         3.65
.......................................................................
यह आंकड़े 14 अप्रैल 2020 शाम तक के हैं।
....................................................................

क्या है आरोग्यम सेतू एप
यह बताता है कि आप किस तरह सुरक्षित रह सकते हैं। लक्षण का फीडबैक लेने पर बताता है कि आप अभी तक सुरक्षित हैं या नहीं। यह स्व परीक्षण की सुविधा देता है। इसमें कोविड संबंधी अपडेट जानकारी मिलती है। जल्द इस पर ई पास की सुविधा उपलब्ध होगी। कोरोना वायरस से संक्रमित  व्यकि्त के बारे में एप पर एलर्ट मिल सकता है अगर वह उस इलाके में है। यह ऐप 3 अप्रैल को लांच किया गया था। यह ऐप ब्लूटूथ व जीपीएस तकनीक के जरिए एप डाउनलोड वाले व्यकि्त की लोकेशन चिन्हित करता है और यह देखता है कि आप कोरोना संक्रमित  के पास हैं या नहीं।
आरोग्यम सेत् एप अपनाने में गोतमबुद्धनगर सबसे आगे , जानिए अन्य जिलों के बारे में Reviewed by Hindustan News 18 on April 16, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.