Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमरोहा से सैंपल जांच को भेजे , सात की रिपोर्ट आई निगेटिव

अमरोहा से सैंपल जांच को भेजे , सात की रिपोर्ट आई निगेटिव



21 लोगों के बाद शुक्रवार शाम जिले के निवासी सात और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। इन रिपोर्ट में गजरौला निवासी वह बच्ची भी शामिल है, जिसकी मौत दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में हो गई थी।

स्वास्थ्य अफसरों ने शुक्रवार को 14 और सैंपल जिले से कोरोना जांच के लिए भेजे। इसके साथ ही लखनऊ से सात और जांच रिपोर्ट भी मिली। सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। सीएमओ डा.मेघ सिंह के मुताबिक दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में हुई गजरौला के मोहल्ला के आंबेडकर निवासी 11 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था। बताया कि उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि बावजूद इसके एहतियात बतौर बच्ची के परिवार के पांच सदस्यों को अभी क्वारंटाइन वार्ड में ही रखा जाएगा। शुक्रवार को जो रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं, उनमें जिला अस्पताल के एक चिकित्सक के अलावा पांच अन्य लोग भी शामिल हैं। उधर, जिले से लगातार जांच के लिए भेजे जा रहे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर पुलिस-प्रशासनिक व स्वास्थ्य अफसरों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा शुक्रवार को जिले भर में चार हजार लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग करने के साथ ही हॉटस्पॉट अमरोहा के मोहल्ला चौक व गजरौला के मोहल्ला लक्ष्मीनगर, जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद व गांव फत्तेपुर समेत नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर की भी निगरानी बढ़ा दी गई।
अमरोहा से सैंपल जांच को भेजे , सात की रिपोर्ट आई निगेटिव Reviewed by Hindustan News 18 on April 17, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.