Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

आसमान में छाए बादल , गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढी

आसमान में छाए बादल , गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढी




फिर से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन आसमान में छाए बादलों के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की गेहूं की फसल कटनी शुरू हो गई है। बहुत से खेतों में तो फसल कटी पड़ी है।

ऐसी स्थिति में फसल में नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।बिन मौसम बरसात के कारण किसान पिछले महीनों में काफी नुकसान झेल चुके हैं। बारिश व ओलावृष्टि के कारण सरसो व आलू की फसल बर्बाद हो चुकी है। अब किसानों की गेहूं की फसल पक गई है। उसकी कटाई भी शुरू हो गई है। यहां तक कि कई खेतों में तो गेहूं की फसल कटी भी पड़ी है। किसानों का कहना है इस समय गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में बरसात गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। खेतों में किसान गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। बारिश हुई तो उनकी छह माह की मेहनत खराब जाएगा और उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा।
आसमान में छाए बादल , गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढी Reviewed by Hindustan News 18 on April 17, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.