Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गजरौला में ट्रैक्टर सवार कावडिय़ा की मौत से मचा कोहराम

गजरौला में ट्रैक्टर सवार कावडिय़ा की मौत से मचा कोहराम





गजरौला धनोरा मार्ग पर ट्रैक्टर पर सवार कावड़िया की हादसे में मौत हो गई कमरिया अपने जत्थे के साथ हरिद्वार से जल भर कर वापस लौट रहा था नींद की झपकी के दौरान ब्रेकर पर ट्रैक्टर को झटका लगा तो कमरिया पहिए के नीचे गिर गया और कुचल कर मौत हो गई मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी पप्पू (25 )पुत्र रामवीर गांव के ही अन्य लोगों के साथ कावड़ लेने हरिद्वार गया था। सभी लोग ट्रैक्टर ट्राली से कावड़ लेने गए थे। गुरुवार की रात करीब ढाई बजे वापस लौटते समय गजरौला धनोरा मार्ग पर फाजलपुर फाटक के निकट पप्पू ट्रैक्टर पर बैठा वापस लौट रहा था। तभी ब्रेकर पर ट्रैक्टर को झटका लगा तो नींद की झपकी के कारण पप्पू ट्रैक्टर के पहिए के नीचे गिर गया और उसकी कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पप्पू की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
गजरौला में ट्रैक्टर सवार कावडिय़ा की मौत से मचा कोहराम Reviewed by Hindustan News 18 on February 21, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.