कुत्ते को गोली मारने में ग्रामीण पर मुकदमा
कुत्ते को गोली मारने में ग्रामीण पर मुकदमा
थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव जीहल में ग्रामीण ने कुत्ते को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया था। कुत्ते के मालिक ने गोली मारने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव जीहल निवासी राधेश्याम जाटव की ओर से कय्यूम पुत्र इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। राधेश्याम जाटव का कहना है कि कय्यूम ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसके पालतू कुत्ते को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंच गई। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। कुत्ते की मौत गोली से होने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष ने आरोपी की तलाश में गांव में दबिश डाली। वह घर से फरार बताया जा रहा है। उधर गांव में चर्चा है कि कुत्ते ने कय्यूम के बेटे सूफियान, नजर अली व अली शेर आदि को काट लिया था। इससे गांव के लोग परेशान थे। थाना अध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि कय्यूम के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
कुत्ते को गोली मारने में ग्रामीण पर मुकदमा
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 21, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 21, 2020
Rating:

No comments: