Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

पति की जिंदगी की खातिर किडनी दान करेगी- सरोज देवी

पति की जिंदगी की खातिर किडनी दान करेगी सरोज देवी



हसनपुर क्षेत्र के सैदनगली कस्बे के निवासी किसान कृपाल सिंह की दोनों किडनिया खराब हो चुकी हैं। पति की जिंदगी के खातिर उनकी पत्नी सरोज देवी ने अपनी किडनी प्रत्यारोपित करने का फैसला लिया है। प्रत्यारोपण की मंजूरी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फाइल जिलाधिकारी को भेजी है।
कस्बा निवासी 55 वर्षीय कृपाल सिंह की एक साल पहले दोनों किडनियां खराब हो गईं थीं। बीमारी बढ़ने पर सप्ताह में दो बार डायलिसिस करानी पड़ रही है। किडनी प्रत्यारोपण के लिए रिश्तेदारों से लेकर परिचितों तक से गुहार लगाई, लेकिन कोई भी किडनी दान करने के लिए आगे नहीं आया। बीमारी के इलाज में हैसियत से ज्यादा रुपये खर्च होने के बावजूद जिंदगी से निराश कृपाल सिंह जिम्मेदारियों के अहसास से अंदर ही अंदर घुटने लगे। पति का दुख उनकी पत्नी सरोज देवी से देखा नहीं गया। पति की जिंदगी की खातिर सरोज देवी ने किडनी देकर पति की जिंदगी बचाने का फैसला लिया है। किडनी प्रत्यारोपण के जरूरी कागजात लेकर पति-पत्नी मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। विभाग ने प्रत्यारोपण की सारी औपचारिकताएं पूरी कर फाइल जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी है। पति की जिंदगी के खातिर किडनी दान करने का फैसला लेकर सरोज देवी ने पति-पत्नी के जन्म-जन्मांतर तक साथ निभाने की कहावत को साकार रूप दिया है।
एसडीएम की जांच के इंतजार में अटकी गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रक्रिया
अमरोहा। गजरौला के मोहल्ला फाजलपुर निवासी वीर सिंह के दोस्त शहर के मोहल्ला किशनगढ़ निवासी डालचंद ने किडनी दान करने का फैसला लिया है। बदकिस्मती से गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रक्रिया बीते छह माह से अधर में लटकी है। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते मरीज की जिंदगी पर बन आई है। पिछले हफ्ते वीर सिंह ने परिवार के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचकर दूसरी बार किडनी प्रत्यारोपण की फाइल जमा की थी। जांच के बाद स्वास्थ्य अफसरों ने फाइल एसडीएम के पास भेज दी गई। एसडीएम कार्यालय से जांच आख्या अब तक सीएमओ कार्यालय को नहीं भेजी गई है। अब जांच आख्या के इंतजार में गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रक्रिया अटकी है। नियमों की पेचदगी मरीज की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
पति की जिंदगी की खातिर किडनी दान करेगी- सरोज देवी Reviewed by Hindustan News 18 on February 26, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.