Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

CAA को लेकर अफवाह फैलाने वाले तीन हजार से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट बंद

CAA को लेकर अफवाह फैलाने वाले तीन हजार से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट बंद

मेरठ - नागरिकता कानून को लेकर अफवाह फैलाने वाले और भ्रामक मैसेज वायरल करने वाले तीन हजार से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कराया गया है। मेरठ पुलिस ने यह कार्रवाई दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच कराई है। अब पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट मैसेज दिया है कि जो भी अफवाह फैलाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया पर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लैब निगरानी कर रही है।
दिल्ली हिंसा को लेकर हाई अलर्ट है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया को चूंकि कुछ लोग अफवाह फैलाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। वेस्ट यूपी में 20 दिसंबर हिंसा और इसके पहले से ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लैब सख्ती से काम कर रही है। कई 100 फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर अकाउंट ऐसे पाए गए, जिनका उपयोग सीएए और एनआरसी को लेकर अफवाह फैलाने के लिए किया जा रहा था। इन सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएए और एनआरसी को लेकर कमेंट व मैसेज किए जा रहे थे। कुछ भड़काऊ वीडियो भी पोस्ट किए गए थे, साथ ही कई तरह के कोड-मैसेज दिए गए थे।
सोशल मीडिया लैब की ओर से छानबीन की गई तो खुलासा हुआ कि ज्यादातर अकाउंट फेक-अकाउंट यानी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट हैं। ऐसे में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग लैब की ओर से कार्रवाई करते हुए संबंधित सोशल मीडिया एप्लीकेशन के मुख्यालयों से संपर्क स्थापित किया गया। इन अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई और इस तरह से तीन हजार से ज्यादा अकाउंट को तीन माह में बंद कराया गया।
CAA को लेकर अफवाह फैलाने वाले तीन हजार से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट बंद Reviewed by Hindustan News 18 on February 26, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.