Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

चारधाम के ऑनलाइनदर्शन कर सकेंगे दुनिया भर के श्रद्धालु

चारधाम के ऑनलाइनदर्शन कर सकेंगे दुनिया भर के श्रद्धालु





दुनियाभर के श्रद्धालु जल्दी ही चारधाम के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। जिओ इसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर रहा है। राज्य में जीओ फाइबर कनेक्टिविटी का 89 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और जल्दी ही चारधाम के साथ ही राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों की आरती का लाइव प्रसारण की सुविधा शुरू की जाएगी।
इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के दौरान वर्ष 2018 में आयोजित एक रोड शो के दौरान मुकेश अम्बानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात कर राज्य में नेट कनेक्टिविटी में सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी के तहत राज्य में जीओ फाइबर कनेक्टिविटी का काम तेजी से चल रहा है। दुनियां भर से बड़ी संख्या में लोग हर साल चारधाम के दर्शन करने पहुंचते हैं, लेकिन करोड़ों की संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो किन्हीं कारणों से देवभूमि नहीं आ पाते। ऐसे लोगों के लिए अब जीओ डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर रहा है। इसके तहत चारों धामों के साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों में होने वाली आरती ऑन लाइन देखी जा सकेगी।
सीएम ने जताया आभार
चारधाम के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जीओ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से दुनिया भर के लोग उत्तराखण्ड की आध्यात्मिकता से परिचित होंगे। शारीरिक अस्वस्थता या अन्य दूसरे कारणों से आने में असमर्थ श्रद्धालु चारधाम का दर्शन लाभ कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में राज्य और केंद्र सरकार के प्रयासों से चारधाम यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। कर्णप्रयाग रेल परियोजना के बाद एक करोड़ लोगों के चारधाम तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर यात्रियों के आने को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड बनाया गया है।
चारधाम के ऑनलाइनदर्शन कर सकेंगे दुनिया भर के श्रद्धालु Reviewed by Hindustan News 18 on February 26, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.