अमरोहा में होली पर हुडदंग किया तो खैर नही , जानिये क्या होगी कार्यवाही

त्योहारों के मद्देनजर अवैध, कच्ची और हरियाणा मार्का शराब की रोकथाम के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें संयुक्त रूप से जिले की सीमाओं पर मुस्तैद रहेंगी। अवैध शराब की रोकथाम के लिए जिले के 15 संदिग्ध गांवों में टीमों की विशेष चौकसी रहेगी।
होली के मद्देनजर अवैध शराब की रोकथाम के लिए शासन ने एक से दस मार्च तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। शासनादेश के बाद आबकारी विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा है। अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की तीन टीमें बनाई गईं हैं। अभियान के तहत जिले की सीमाओं पर अवैध शराब की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग की जाएगी। बार्डर पर वाहनों की तलाशी ली जाएगी। त्योहार पर कच्ची, अवैध और हरियाणा मार्का शराब की पकड़ के लिए छापेमारी की जाएगी। अवैध शराब के लिए जिले के संदिग्ध 15 गांवों पप्सरा, दुर्गपुर, कल्याणपुरा, भौंपुर तेइया, पतेई खालसा, दौलतपुर कोराल, गजरौला बस्ती, चादरा फार्म, टीकोवाली, शहबाजपुर गुर्जर, काकाठेर, हथिया खेड़ा, बीझलपुर, सुल्तानपुर और बुरावली में पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें विशेष चौकसी बरतेंगी। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम प्राथमिकता पर है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। त्योहार पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें अवैध शराब की रोकथाम के लिए मुस्तैद रहेंगी।

Reviewed by Hindustan News 18
on
February 27, 2020
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 27, 2020
Rating:

No comments: