अमरोहा में शिक्षक सम्मान बचाओ को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
अमरोहा में शिक्षक सम्मान बचाओ को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
अमरोहा--उत्तर प्रदेशीय शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक सम्मान बचाओ को लेकर बीएसए कार्यालय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिसमें प्रेरणा एप का विरोध किया गया। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। धरना प्रदर्शन में भाग लिया।
जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ा दुख का विषय है जिस सरकार को बनाने में शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, आज वही सरकार शिक्षकों पर तरह-तरह के ऐप बनाकर शिक्षकों में भय उत्पन्न कर रही है। जबकि सरकार को शिक्षकों की सुविधाएं और मांगों को पूर्ण करना चाहिए। जिलामंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रेरणा एप का विरोध जारी रहेगा। उर्दू बीटीसी के जिला अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि प्रेरणा ऐप का विरोध सभी शिक्षक संगठित होकर करेंगे। यहां, तनवीर हसन, जितेंद्र यादव, वरन सिंह,जयवीर सिंह, श्योनाथ सिंह, कुलदीप त्यागी, होमपाल सिंह, विपिन चौहान, संजीव कुमार, अरविंद सिरोही, प्रदीप भाटी, रेखा रानी, हीरा सिंह, योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार, सोम सिंह, भारत सिंह, निकहत, गुलनाज, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र कटारिया, अनुज पोसवाल, वसीम अहमद, संजीव सिरोही, अर्पित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। प्रेरणा ऐप के विरोध में एनपीआरसी ने दिए त्याग पत्रअमरोहा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रेरणा ऐप के विरोध में एक एबारसी और समस्त एनपीआरसी ने त्याग पत्र दे दिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान निज सहायक अध्यापकों से प्रधान अध्यापक के कार्य लिए जा रहे हैं वो भी सभी प्रधान अध्यापक के कार्यों से त्याग पत्र देंगे। इसका धरना प्रदर्शन के दौरान निर्णय लिया गया है।
अमरोहा में शिक्षक सम्मान बचाओ को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:

No comments: