बिजली दरें बढाने जाने का कांग्रेसियों ने लालटेन जलाकर जताया विरोध

प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरें बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने लालटेन जलाकर विरोध प्रकट किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह के नेतृत्व में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शहर के कोट चौराहे से कोतवाली तक लालटेन जलाकर बिजली की दरें बढ़ाए जाने का विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आठ से 12 फीसदी दरें बढ़ाकर भाजपा सरकार ने गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। चेकिंग के नाम पर अधिकारी जनता का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने बढ़ी हुई दरों को तुरंत वापस लेने की सरकार से मांग की। अन्यथा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, खुर्शीद अनवर, निराले मिया अंसारी, सलीम खां, हरीशवीर सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, इंद्रेश शर्मा, इकराम हुसैन जैदी, सईद खां, परवेज सिद्दीकी, अली इमाम रिजवी, नईम खां, जहीर आलम, नईम खां, ओमकार कटारिया, यासिर अंसारी, खुश्तर मिर्जा, अब्दुल मलिक, नवीन सर्राफ आदि मौजूद रहे।

Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:

No comments: