Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

गजरौला में नुकीले हथियार से गोदकर 7वर्षीय बालक की निर्मम हत्या,शव सड़क पर रख लगाया जाम

 गजरौला में नुकीले हथियार से गोदकर 7वर्षीय  बालक की निर्मम हत्या,शव सड़क पर रख लगाया जाम


अमरोहा--गजरौला में नुकीले हथियार से गोदकर बालक की निर्मम हत्या कर दी गई। बालक गुरुवार की दोपहर से घर से लापता हो गया था। आरोपी शव को दबाने के लिए घर में ही गड्ढा खोद रहा था। जानकारी होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा तथा जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। गुस्साए लोगों ने बालक का शव रखकर गजरौला के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक लगे जाम के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोला।

बिजनौर जिले के बास्टा थाना क्षेत्र के फत्तेउल्लापुर गांव निवासी कर्मवीर का परिवार पिछले काफी समय से गजरौला के अतरपुरा में रहता है। कर्मवीर मजदूरी करता है। गुरुवार की दोपहर उसका सात वर्षीय पुत्र राहुल अचानकर घर से लापता हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई थी। शुक्रवार की सुबह मुहल्ले का ही जन्म सिंह सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने मकान की छत पर गया तो पड़ोसी सुनील केसरी के खाली पड़े घर में मोबाइल की टार्च से रोशनी होती दिखी। उसने यह जानकारी अपने पड़ोसी तेजपाल को दी। तेजपाल व जन्म सिंह अपने घरों से निकलकर रास्ते में पहुंचे तो टार्च की रोशनी बंद हो गई तथा सुनील का पुत्र विशाल केसरी घर से बाहर निकलकर अपने दूसरे घर में जाने लगा। जन्मसिंह ने उससे खाली घर में जाने की वजह पूछी तो वह टाल गया तथा पौधों के लिए मिट्टी खोदने की बात कही। जन्म सिंह को शक हुआ, उसने विशाल को धमकाया तथा खाली पड़े घर का ताला खुलवाकर अंदर देखा तो खून से लथपथ राहुल का शव कट्टे में बंद पड़ा था। शोर शराबा होने पर अन्य लोग इकट्ठा हो गए तथा विशाल को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा विशाल को थाने ले गई। गुस्साए लोगों ने शव इंदिरा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। एसपी, एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई तथा जाम खोल दिया।
गजरौला में नुकीले हथियार से गोदकर 7वर्षीय बालक की निर्मम हत्या,शव सड़क पर रख लगाया जाम Reviewed by Hindustan News 18 on September 06, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.