Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

चंद्रयान दो की सफलता को लेकर लोगों में रही उत्सुकता

चंद्रयान दो की सफलता को लेकर लोगों में रही उत्सुकता




चंद्रयान दो की सफलता को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। लोग दिन भर टीवी से चिपके रहे। यह भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी और चांद पर हमारी निशानी हो जाएगी। दो दिन से चंद्रमा के चारों ओर 35 किमी की ऊंचाई पर मंडरा रहा भारत का चंद्रयान दो आज रात में चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा।
टीवी चैनलों पर शुक्रवार को दिन भर चंद्रयान दो की ही चर्चा चलती रहीं। इसे लेकर शहर के लोग भी टीवी से चिपके रहे। घर से लेकर दुकानों तक में लगे टीवी पर लोग चंद्रयान दो की जानकारी लेते रहे। लोगों में यह भी चर्चा रही कि देश के लिए यह गौरव की बात होगी। क्योंकि अभी तक चंद्रमा पर अमेरिका, रूस और चीन ही अपने यान उतार सके है, लेकिन अब भारत भी इन देशेां की श्रेणी में आ जाएगा। इसके लिए लोगों ने देश के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं भी दी। बड़ों के साथ साथ छात्र छात्राओं में भी चंद्रयान दो को लेकर काफी उत्सुकता रही। चंद्रयान दो के कार्यक्रम में शहर की एक वैज्ञानिक भी शामिल है यह और भी गौरव की बात है। चंद्रयान दो की सफलता के लिए लोगों ने भगवान से प्रार्थना भी की।
चंद्रयान दो की सफलता को लेकर लोगों में रही उत्सुकता Reviewed by Hindustan News 18 on September 06, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.