चिंता की बात है झोलाछाप बना रहे है मच्छरों को बलवान

मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सितंबर में ही खतरनाक मलेरिया (प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम) के 2700 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। इसमें झोलाछाप भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं, जिन पर कार्रवाई करने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम रहा है। अब तक गिनती के झोलाछाप पर ही कार्रवाई हुई है।
आंवला, अलीगंज, बिशारतगंज, मझगवां के कई गांवों में सैकड़ों झोलाछाप लोगों का इलाज कर रहे हैं। हालत यह है कि गांवों में बुखार पीड़ित पहले इन झोलाछाप से ही इलाज कराते हैं और हालत गंभीर होने पर सीएचसी-पीएचसी व जिला अस्पताल आते हैं। बीते साल भी झोलाछाप की वजह से मलेरिया ने महामारी का रूप ले लिया था। दो दिन पहले मलेरिया विभाग की टीम जब अलीगंज, मझगवां में लार्वानाशक अभियान चलाने गई थी तो कई झोलाछाप मिले। ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग को इसका पता नहीं है। चेकिंग के नाम पर झोलाछाप को नोटिस तो दिया जाता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। बीते एक माह में दो क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि भमोरा में तीन पैथोलॉजी सील की गईं।

Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:

No comments: