Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

समाज सुधारक महाशय भारत सिंह आर्य

समाज सुधारक महाशय भारत सिंह आर्य




जनपद अमरोहा के तहसील मंडी धनौरा विकास क्षेत्र धनौरा व थाना धनोरा के गांव मोहद्दीनपुर के रहने वाले समाज सुधारक  महाशय भारत सिंह आर्य का जीवन त्याग, समर्पण, गोरक्षा, समाज सुधार तथा शिक्षा व सामाजिक चेतना से भरा हुआ है.
 महाशय भारत सिंह आर्य ने क्षेत्र में समाज सुधार, सामाजिक सद्भावना, शिक्षा तथा व्यसनो से मुक्ति व पाखंड - आडंबर के खिलाफ जो कार्य किया उसके लिए उन्हें एक आदर्श के रूप में याद किया जाता है !

ग्राम पंचायत लहदवर  विकास क्षेत्र धनौरा के ग्राम प्रधान व न्याय पंचायत के कमेलपुर के सरपंच रहे महाशय भारत सिंह आर्य एक हिंदी सत्याग्रही, गो सेवक तथा धर्म संस्कृति के संवाहक के रूप में जीवन भर मूल्यों के प्रति समर्पित रहे ,

*महाशय भारत सिंह आर्य के  समाज सुधार के मुख्य कार्य* ---
गांव में चामुंडा मंदिर पर पशु बलि को बंद कराया जाना
शराबबंदी के विरुद्ध लोगों को जागरूक करना
 मृत्यु भोज तथा आडंबर के विरुद्ध समाज में चेतना का कार्य किया जाना

*महाशय भारत सिंह आर्य के शिक्षा के प्रति कार्य*

महाशय भारत सिंह आर्य के द्वारा क्षेत्र में जनता जूनियर हाई स्कूल कमेलपुर के निर्माण में योगदान, आदर्श किसान इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर के निर्माण में योगदान
 गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर तथा कन्या गुरुकुल कनखल को निरंतर सहयोग
 गुरुकुल ततारपुर को निरंतर आर्थिक सहयोग बालिका शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता का कार्य किया किया जाना

*एक सत्याग्रही के रूप में महाशय भारत सिंह आर्य का योगदान*

पंजाब में सन 1950 में आर्य समाज द्वारा चलाएं गए हिंदी सत्याग्रह के रूप में धनौरा क्षेत्र से आर्य समाज के कार्यकर्ताओं के जत्थे को ले जाकर के हिंदी सत्याग्रह में भाग लिया जाना
संत विनोवा भावे के नेतृत्व में अखिल भारतीय सर्वोदय मंडल द्वारा दिल्ली में गौ रक्षा के लिए सन 80 से सन 1990 तक चलाए गए गोरक्षा आंदोलन में धनौरा विकास क्षेत्र से गो सत्याग्रह के जत्थे तैयार करके ले जाना जिस में मुस्लिमों की भी भागीदारी रही

 *भारत सिंह का योगदान आर्य समाज के प्रमुख स्तंभ के रूप में*

महाशय भारत सिंह आर्य ने धनौरा तहसील सहित मुरादाबाद क्षेत्र के लगभग ढाई दर्जन गांव में आर्य समाज की स्थापना कर नवजागरण सामाजिक सुचिता तथा धर्म व संस्कृति का शंखनाद किया.
*-डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार*
समाज सुधारक महाशय भारत सिंह आर्य Reviewed by Hindustan News 18 on September 02, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.