Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

प्रेरणा ऐप के विरोध में शिक्षक हर कुर्बानी देने को तैयार : यशपाल

प्रेरणा ऐप के विरोध में शिक्षक हर कुर्बानी देने को तैयार : यशपाल




 शिक्षकों ने प्रेरणा ऐप के विरोध में भरी हुंकार
 प्रेरणा ऐप के विरोध में धनौरा के संकुल प्रभारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
 मंडी धनौरा , प्रदेश के बेसिक स्कूलों में शासन द्वारा लागू की जा रही प्रेरणा ऐप के विरोध को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में रात भर से बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर प्रेरणा ऐप के विरोध में हुंकार भरी, इस अवसर पर धनौरा विकास क्षेत्र के संकुल प्रभारियों ने प्रेरणा ऐप के विरोध में सामूहिक त्यागपत्र देने की घोषणा की,  मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक प्रेरणा ऐप के विरोध में हर कुर्बानी देने को तैयार हैं प्रेरणा ऐप अध्यापकों के स्वाभिमान पर कुठाराघात है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
 प्राप्त विवरण के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रेरणा ऐप के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास क्षेत्र के शिक्षकों की ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में सभा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं की भागीदारी रही इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि प्रेरणा ऐप अध्यापकों के मान सम्मान और स्वाभिमान पर कुठाराघात है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार शिक्षकों की गरिमा को बहाल करते हुए उनसे केवल अध्यापन कार्य कराए और इस तरह की फालतू की चीजें लागू नहीं की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि एक और सरकार शैक्षिक स्तर में सुधार की बात करती है और दूसरी और हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद अध्याय को पढ़ाई से इतर अन्य कार्यों में आए दिन ड्यूटी देनी पड़ती है जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होता है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही निशुल्क पुस्तक तथा अन्य योजनाएं समय पर लागू नहीं होने से केवल मात्र वह प्रतीक बन कर रह जाती हैं अध्यापकों से मिड डे मील ड्रेस वितरण इत्यादि के कार्य हटा करके उससे अध्यापन कार्य कराया जाए जिला मंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रेरणा ऐप के माध्यम से अध्यापकों में सरकार के प्रति बड़ा गुस्सा है प्रेरणा है अध्यापकों की सत्य निष्ठा को संदिग्ध करता है अध्यापकों ने हमेशा पूरी सत्य निष्ठा से प्रदेश के शैक्षिक विकास में योगदान दिया है तथा आंकड़े गवाह हैं कि प्रदेश में निरंतर शैक्षिक विकास हुआ है लेकिन सरकार तरह-तरह की योजनाएं लाकर के शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के शिक्षक प्रेरणा ऐप के विरोध में पूरी तरह लामबंद है तथा किसी भी सूरत में प्रेरणा ऐप को स्वीकार नहीं किया जाएगा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर ओमपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह जिला ऑडिटर हरिओम त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष डॉ यतींद्र कटारिया ब्लॉक अध्यक्ष धनौरा कुलदीप त्यागी ब्लॉक मंत्री धनौरा जितेंद्र कटारिया योगेश चौधरी अक्षय भाटी श्रवण कुमार शर्मा दीपक चौहान लोकेश शर्मा मनोज शर्मा ओंकार सिंह इत्यादि ने विचार व्यक्त किए अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की तथा संचालन राज कुमार पाल ने किया सभा में सामूहिक निर्णय लिया गया कि आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाते हुए जनपद भर के शिक्षक जिलाधिकारी मुख्यालय पर इकट्ठा होकर के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करेंगे
प्रेरणा ऐप के विरोध में शिक्षक हर कुर्बानी देने को तैयार : यशपाल Reviewed by Hindustan News 18 on September 03, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.