मण्डी धनौरा में 12 साल की बेटी बोली- पिता दो माह से कर रहा रेप,
मण्डी धनौरा में 12 साल की बेटी बोली- पिता दो माह से कर रहा रेप,
अमरोहा--- थाने पहुंची 12 वर्षीय किशोरी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि पिता बीते दो महीने से चाकू से डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा रहा है। पड़ोसियों से जब इसकी जानकारी आरोपी की दूसरी पत्नी को हुई तो उसने पति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद वह पड़ोसियों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पेशे से मजदूर कस्बे के निवासी करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की दो शादियां हुईं हैं। पहली पत्नी नौगावां सादात में रहती है जबकि वह यहां दूसरी पत्नी के साथ रहता है। पहली पत्नी से उसको हुई बेटी भी उसके साथ ही रहती है। आरोप है कि बीते दो महीने से पिता चाकू से डरा-धमकाकर 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बाबत किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी ने गुरुवार को मोहल्ले के कुछ लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया।
मोहल्लेवासियों से मिली जानकारी पर आरोपी की दूसरी पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। इसके बाद सौतेली मां मोहल्लेवासियों के साथ बच्ची को लेकर थाने पहुंची। बच्ची ने पुलिस अधिकारियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद किशोरी की सौतेली मां ने आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मुकेश कुमार प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मण्डी धनौरा में 12 साल की बेटी बोली- पिता दो माह से कर रहा रेप,
Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
September 06, 2019
Rating:

No comments: