Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

उत्तर प्रदेश में संभल में फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी सीबीआई टीम के 16 आरोपी गिरफ्तार सात फरार , पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

उत्तर प्रदेश में संभल में फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी सीबीआई टीम के 16 आरोपी गिरफ्तार सात फरार , पूरी घटना सीसीटीवी में कैद




पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद संभल के थाना असमोली में डी सी एम शुगर मिल में फिल्म 'स्पेशल 26' के आधार पर फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने वाले वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।असमोली थाना पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी  सीबीआई और आयकर अधिकारी बनकर एक साथ 'रेड' करते थे ,और फिर लोगों को डर दिखाकर पैसे लेकर फुर्र हो जाते थे लेकिन आज यह खुद की साजिश में फस गये ।जनपद सम्भल  के असमोली डी सी एम शुगर मिल खुद में को फर्जी  सीबीआई और आयकर अधिकारी एनजीटी का अफसर बताते हुए दो दर्जन  युवकों ने   डीएसएम शुगर मिल असमोली में छापा मारा। दो वाहनों से पहुंचे 21 लोग मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी को धमकाकर सीधे डिस्टलरी में पहुंच गए और जांच करने लगे, जबकि इस जगह पर किसी का भी आना जाना प्रतिबंधित है। मिल प्रबंध तंत्र को इसकी जानकारी हुई तो कर्मचारियों ने सभी युवकों को पकड़कर बंद कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची असमोली पुलिस वाहन को कब्जे में लेते हुए सभी लोगों को लेकर थाने आ गई।  फिहाल   जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसमें रमेश कुमार निवासी दिलशाद गार्डन दिल्ली, पुष्पेंद्र सिंह निवासी ग्राम लसकरपुर शाहजहांपुर, धर्मेंद्र कुमार, हरभजन निवासी राहुल विहार गाजियाबाद, लोकेश कुमार निवासी पटेल नगर गाजियाबाद, गंगा सहाय निवासी गंगा विहार दिल्ली, देवेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कुरैशी अमरोहा, प्रमोद शुक्ल निवासी मझोली थाना मझोला मुरादाबाद, जितेंद्र निवासी वाल्मीकि कुंज पटेल नगर गाजियाबाद, कमल कुमार अंबेडकर नगर मझोला मुरादाबाद, राजकुमार पंडित नगला कटघर मुरादाबाद, अंकुर सिद्धार्थ विहार विजय नगर गाजियाबाद शामिल हैं। ये लोग अमरोहा से चालक सरदार अहमद पुत्र मुनीम अहमद लकड़ा चुंगी और चालक नासिर पुत्र अब्दुल हमीद सराय मुहल्ला नल अमरोहा से वाहन बुक कराकर सम्भल में आए थे। इन सभी से पूछताछ जारी है।शुगर मिल के निदेशक सुभाष पाण्डेय तथा डीसीएम शुगर चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी  वी के यादव ने कहा कि दो वाहनों में यह लोग आए थे और सीधे डिस्टलरी में चले गए जहां जाने पर रोक है। ऐसे में इन पर शक हुआ और पूछताछ में इनके फर्जी अफसर होने की संभावना लगी। इसी आधार पर पुलिस को सूचना दी गई।
रिपोर्ट:महिपाल सिहं【वरिष्ठ पत्रकार】
उत्तर प्रदेश में संभल में फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी सीबीआई टीम के 16 आरोपी गिरफ्तार सात फरार , पूरी घटना सीसीटीवी में कैद Reviewed by Hindustan News 18 on June 28, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.