Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

आयुष टंडन मॅडर केस का ख़ुलासा तीन युवक गिरफ्तार एक फरार

आयुष टंडन मॅडर केस का ख़ुलासा तीन युवक गिरफ्तार एक फरार




अमरोहा।26 जून।उत्तर प्रदेश के अमरोहा मे पुलिस ने आयुष टंडन मॅडर केस का ख़ुलासा कर तीन युवकों को किया गिरफ्तार एक फरार।समलैंगिक संबंधों को लेकर हुए इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक अमरोहा डाॅ  विपिन ताडा ने बताया कि विगत 18 जून शाम को मोहल्ला छंगा निवासी आयुष टंडन की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर हत्यारे मौके से फरार हो गए थे।पुलिस को शव बाथरूम में पडा मिला था।आयुष टंडन हत्याकांड का सप्ताह भर में खुलासा कर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ब्लेड,मृतक का मोबाइल और डायरी के साथ खून से सने के कपडे भी बरामद कर लिए है।पुलिस को पूछताछ में आरोपी वरुण यादव मोहल्ला  छंगा दरवाज़ा,अंकित कश्यप और अंकुर सैनी ने बताया कि 18 जून शाम 5:30 पर आयुष के घर पर उसके बाथरुम से ही ब्लेड  लेकर आयुष टंडन  की गॅदन काट  दी थी।हत्या की वजह मृतक आयुष टंडन के आरोपी वरुण यादव के साथ समलैंगिक सम्बंध थे ।इस दौरान मृतक आयुष टंडन ने वीडियों तैयार कर ली थी जिसकी वजह से वरूण यादव को मृतक बार बार ब्लेक मेल करने लगा था।रोज रोज विडिओ वायरल करने की धमकी से वरुण यादव,आयुष  से परेशान हो गया था।इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पाने  के लिए वरुण ने अपने दो अन्य दोस्तों को विश्वास मे लेकर आयुष टंडन की हत्या की साजिश रची और एक दिन मौके पाते ही आयुष टंडन को उसके घर में काबू कर गर्दन पर ब्लेड से वार कर मौत की नींद सुला दिया।हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
अमरोहा पुलिस के लिए यह हत्याकांड चुनौती बन गया और सप्ताह के अंतराल में इस हत्याकांड का सफल अनावरण कर दिया।
रिपोर्ट:महिपाल सिहं 【वरिष्ठ पत्रकार】
आयुष टंडन मॅडर केस का ख़ुलासा तीन युवक गिरफ्तार एक फरार Reviewed by Hindustan News 18 on June 26, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.