डॉः यतींद्र कटारिया होंगे 30 जून को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार आरिणी साहित्य सम्मान से अलंकृत

जनपद के वरिष्ठ शिक्षक, सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता तथा हिंदी सेवी डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार की हिंदी साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा को दृष्टिगत रखते हुए 30 जून रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हिंदी भवन सभागार में साहित्य व सामाजिक क्षेत्र के प्रसिद्ध राष्ट्रीय आरिणी साहित्य सम्मान सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा,साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा व पर्यावरण जागरूकता , पुरातत्व संरक्षण आदि क्षेत्र में में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के अंतर्गत इस वर्ष देश भर से 17 लोगों को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आरिणी सम्मान प्रदान किया जायेगा किया जाएगा । सम्मान समारोह का आयोजन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित ऐतिहासिक संस्था हिंदी भवन के महादेवी वर्मा सभागार में 30 जून रविवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह में देशभर की सत्रह चुनिंदा हस्तियों में जनपद अमरोहा के डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार को हिंदी सेवा तथा हिंदी साहित्य के प्रति अनुराग एवं उल्लेखनीय सामाजिक व पर्यावरण कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के सूचना, जनसंपर्क एवं कानून मंत्री श्री पी सी शर्मा, विशिष्ट अतिथि यूथ आईकॉन सुश्री भक्ति शर्मा सारस्वत अतिथि तुलसी साहित्य समिति के अध्यक्ष, डॉ मोहन तिवारी एवं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद पंत होंगे जबकि इस अवसर पर आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष व प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मीनू पांडेय नयन की नवकृति आयाम जिंदगी के का भी लोकार्पण किया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ एवं आर्य समाज तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पदाधिकारियों ने डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Reviewed by Hindustan News 18
on
June 28, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
June 28, 2019
Rating:

No comments: