पुलिस अधीक्षक कार्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

प्रशिक्षक दीपा सिरोही को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
एमपी सिहं 【वरिष्ठ पत्रकार】
मंडी धनौरा , नगर में योग प्रशिक्षक के रूप में लोगों को योग के प्रति जागरुक करने का कार्य कर रही राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण से शिक्षा प्राप्त योग प्रशिक्षक दीपा सिरोही ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय अमरोहा में दो दिवसीय विशेष शिविर के दौरान जनपद के पुलिस कार्मिकों को योग का प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न योगिक क्रियाओं की महत्ता से अवगत कराया तथा नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया , इस अवसर पर उन्होंने योग के साथ-साथ आहार की शुद्धता पर भी जोर दिया एवं कैंसर मधुमेह है व तरह-तरह की विषम व्याधियों से मुक्ति के लिए योग को एक मात्र सार्थक साधन कहा.
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा विपिन टाडा ने पुलिस कार्मिकों को योग प्रशिक्षण के माध्यम से स्वस्थ रहने का एवं शुद्ध आहार का संदेश देने वाली योग प्रशिक्षक दीपा सिरोही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
दीपा सिरोही ने इस अवसर पर कहा की योग पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने तथा शारीरिक मानसिक व आत्मिक उन्नति का साधन है, अतः दूषित खान पान और प्रदूषित वातावरण की विषम परिस्थितियों में पूर्ण स्वस्थ रहने का मूल मंत्र योग ही है इसलिए नियमित योगाभ्यास करें और स्वस्थ व निरोग रहे । इस अवसर पर डॉ यतींद्र कटारिया विद्यालंकार योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विश्व भर में योग एवं आयुर्वेद के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से बताया।

Reviewed by Hindustan News 18
on
June 23, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
June 23, 2019
Rating:

No comments: