कर्ज में डूबे सर्राफा कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कर्ज में डूबे सर्राफा कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूध लेने के लिए वह घर से निकला और थोड़ी ही दूर बंद पड़े अपने दूसरे घर में उसने खुदकुशी कर ली। आईपीएल सट्टे के कारण उस पर करीब ढाई करोड़ से अधिक आईपीएल सट्टे में फंसे कारोबारी ने दी जान
मुरादाबाद--मुगलपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह कर्ज में डूबे सर्राफा कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूध लेने के लिए वह घर से निकला और थोड़ी ही दूर बंद पड़े अपने दूसरे घर में उसने खुदकुशी कर ली। आईपीएल सट्टे के कारण उस पर करीब ढाई करोड़ से अधिक का कर्ज था। बकाएदार उससे हर रोज तकादा कर रहे थे। सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुगलपुरा के जीलाल मोहल्ले के रहने वाले प्रभाकर शिंदे (55) मूलरूप से महाराष्ट्र के सांगी जिले के निवासी थे। घर पर ही उनकी प्रभाकर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। परिवार में पत्नी गायत्री शिंदे के अलावा बेटा रोहन और बेटी कोमल शिंद है। पुलिस के मुताबिक आईपीएल मैचों पर सट्टे को लेकर प्रभाकर शिंदे करोड़ों रुपए के कर्जदार हो गए थे। वर्तमान में उनमें ढाई करोड़ से ऊपर का कर्जा था। बकाएदार लगातार तकादा कर रहे थे। इससे वह कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे। परिवार वालों से भी बातचीत कम कर दी थी। गुरुवार सुबह वह दूध लेने के लिए स्कूटी से निकले। काफी देर बाद लौटे नहीं। प्रभाकर का साला व रिश्तेदार श्रीकांत तलाश करते हुए गुजराती मोहल्ले में दूसरे मकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने घर के बाहर प्रभारक की स्कूटी खड़ी पाई। कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मेन गेट खुला हुआ था। पुलिस के मुताबिक परिवार वालों ने धक्का देकर अंदर के दरवाजे खोल लिए। अंदर जाकर देखा तो पहली मंजिल पर प्रभाकर फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया। देर शाम परिवार वाले शव महाराष्ट्र ले गए।
कर्ज में डूबे सर्राफा कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 09, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 09, 2019
Rating:

No comments: