मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, सीओ व सिपाही को लगी गोली
मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, सीओ व सिपाही को लगी गोली
मेरठ--यूपी के मेरठ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक लूटकर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में सीओ दौराला व एक सिपाही को गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक छीन ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके में पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया
पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा हाईवे पर बाइक लूट की सूचना पर सीईओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। मुड़भेड़ में सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और सिपाही कुलवंत सिंह को भी गोली लगी है। साथ ही दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस को भी सीओ ने इसकी जानकारी दी बदमाश को हाईवे पर ही घेर लिया बदमाश और उसके साथ एक और साथी ने पुलिस पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इसमें एक गोली सीओ और दूसरी गोली सिपाही के हाथ में लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों पर गोलियां चलाई जवाबी गोलीबारी में जुबेर नाम का बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया जबकि दूसरा बदमाश फायरिंग करता हुआ जंगल की तरफ भाग गया।
पुलिस से मुठभेड़ की सूचना पर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस फोर्स को लेकर एसपी सिटी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने कांबिंग कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं ल
गोली लगे बदमाश को पुलिस ने मेडिकल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर सीईओ और सिपाही को भी पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
एसएसपी मेरठ, नितिन तिवारी के अनुसार बदमाश जुबेर 50,000 का इनामी है। उस पर पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूरत के व्यापारी के मर्डर व लूट में भी उसका नाम शामिल था। वहीं कुछ दिन पहले व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में वह फरार चल रहा था।
मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, सीओ व सिपाही को लगी गोली
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 05, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 05, 2019
Rating:

No comments: