पति के सामने महिला ने खुद को गोली से उडाया

मझोला थाना क्षेत्र की दुर्गा कालोनी में गुरुवार देर रात महिला ने पति के सामने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। महिला किसी और के साथ लिव इन रिलेशन में थी। वह अपने लिवइन पार्टनर व बच्चों के साथ पति के घर पहुंची थी। यहीं पति से कहासुनी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला के लिवइन पार्टनर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर निवासी महेंद्र शर्मा की बेटी आशु शर्मा (30) की शादी साल 2009 में मझोला के दुर्गा कालोनी में रहने वाले विष्णु शर्मा से हुई थी। विष्णु मूल रूप से संभल के गांव एचोडा का रहने वाला है और यहां मंडी समिति स्थित यूपीएफसीआई के गोदाम में प्राइवेट कर्मचारी है। दोनों के दो बेटी एंजल और प्रींसी हैं। बकौल पुलिस परिजनों ने बताया कि आशु का उसके पति विष्णु से संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहा था। करीब आठ माह से आशु कटघर में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शुक्रवार रात आशु अपने लिवइन पार्टनर और दोनों बच्चियों को साथ लेकर पति के पास दुर्गा कालोनी में आई थी। यहां पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिजनों के अनुसार उसी दौरान आशु ने तमंचे से खुद की छाती पर गोली मार ली। गोली चलते ही उसका लिवइन पार्टनर बाइक पर दोनों बच्चियों को बैठाकर वहां से निकल गया। रास्ते में ही गश्त कर रही यूपी 100 पीआरवी पुलिस को उसने गोली चलने की सूचना दी। सूचना के बाद एसएचओ मझोला विकास सक्सेना की टीम मौके पर पहुंची तो युवती का शव जमीन पर पड़ा था। तमंचा चारपाई पर रखा था। पति भी वहीं खड़ा था। थोड़ी ही देर में सीओ सिविल लाइंस भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूछताछ के लिए पति विष्णु शर्मा को भी हिरासत में ले लिया। एसएचओ विकास सक्सेना ने कहा कि महिला के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग आत्महत्या बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्ट कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जुटाए साक्ष्य
दुर्गा कालोनी में गोली चलने की सूचना पर शुक्रवार देर रात फारेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल को सील करके मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। घटना स्थल से टीम ने तमाम भौतिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस की जांच में ये साक्ष्य मददगार साबित होंगे।
वर्जन..
देर रात पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर महिला का गोली लगा शव बरामद हुआ है। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में जो भी तथ्य समाने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Reviewed by Hindustan News 18
on
May 10, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
May 10, 2019
Rating:

No comments: