Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

लोकसभा चुनाव2019- किसानों को छह हजार घूस देकर वोट लेना चाहती है भाजपा ः प्रियंका

लोकसभा चुनाव2019- किसानों को छह हजार घूस देकर वोट लेना चाहती है  भाजपा  ः प्रियंका





छठे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से मात्र दो घंटे पहले भदोही में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को किसान, सफाईकर्मियों, जीएसटी, ई-वे बिल समेत कई मुद्दों पर घेरा। ज्ञानपुर राजकीय डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि पांच साल में 12 हजार किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
प्रियंका ने कहा कि मोदी ने किसानों के बीमा के 10 हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों को दे दिया। बुनकरों, शिक्षामित्रों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मुद्दे को भी उठाया। कालीन नगरी में कालीन का मामला उठाते हुए कहा कि पांच साल में सरकार ने कालीन करोबार को तबाह कर दिया है।
प्रियंका ने कहा कि भाजपा किसानों को 6 हजार रुपये घूस देकर वोट लेना चाहती है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनी तो कानून में बदलाव होगा। कर्ज न देने वाले किसान जेल नहीं जायेंगे। कहा कि हर जिले में फूड पार्क बनेगा। मार्च 20 तक 24 लाख लोगों को रोजगार दिया जायेगा। प्रियंका ने कहा कि भाजपा पाकिस्तान की बात करती है लेकिन अपने काम की बात नहीं करती है। जेल की जमीन पर आवारा पशु घूम रहे हैं अौर अपराधी जेल के बाहर हैं।
लोकसभा चुनाव2019- किसानों को छह हजार घूस देकर वोट लेना चाहती है भाजपा ः प्रियंका Reviewed by Hindustan News 18 on May 10, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.