Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अपने दफ्तर में खुद सफाई कर मिसाल कायम कर रहे मुजफ्फरनगर के डीएम, बन रहे दूसरों की प्रेरणा

अपने दफ्तर में खुद सफाई कर मिसाल कायम कर रहे मुजफ्फरनगर के डीएम, बन रहे दूसरों की प्रेरणा


मेरठ--मुजफ्फरनगर जिले के डीएम अजय शंकर पांडेय शहर के नागरिकों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। यहां डीएम ने प्रति दिन दस मिनट स्वच्छता अभियान को दे दिए हैं। उन्होंने अपने ऑफिस की सफाई में दस मिनट देकर जिले के लोगों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है।
डीएम अजय शंकर पांडेय ने अपने ऑफिस के बाहर लिख दिया है कि उनके कमरे को गंदा न करें, इसकी सफाई वह स्वयं करते हैं। प्रत्येक दिन दस मिनट वह सफाई के लिए निकाल रहे हैं। डीएम ऐसा कर दूसरे लोगों स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
डीएम ने जिले की जनता से भी अनुरोध किया है कि वह अपने 24 घंटों में से मात्र 10 मिनट का समय सफाई कार्य में दें। एक हजार सफाई कर्मियों से हम यह उम्मीद करें कि वह पूरे नगर को साफ कर देंगे तो यह न्यायोचित नहीं है। मात्र 10 मिनट का समय यदि प्रत्येक नागरिक देने लगे तो पूरा शहर चकाचक हो जाएगा।

डीएम ने कहा कि इसकी शुरूआत उन्होंने खुद से की है। कार्यालय में पहुंचकर वह सबसे पहले दस मिनट सफाई कार्य को दे रहे हैं। कमरे की साफ-सफाई स्वयं झाडू़ लगाकर करते हैं।
अपने दफ्तर में खुद सफाई कर मिसाल कायम कर रहे मुजफ्फरनगर के डीएम, बन रहे दूसरों की प्रेरणा Reviewed by Hindustan News 18 on May 05, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.