खुलासा : शादीशुदा जिंदगी से नाखुश पत्नी ने गला दबाकर की रोहित शेखर की हत्या
खुलासा : शादीशुदा जिंदगी से नाखुश पत्नी ने गला दबाकर की रोहित शेखर की हत्या
नई दिल्ली--शादीशुदा जिंदगी से नाखुश अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने अपने पति रोहित शेखर की हत्या की। कई दिन से रोहित शेखर की हत्या की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने आज हत्या के आरोप में अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसने रोहित शेखर की हत्या उस वक्त की गई जब रोहित शेखर नशे में था और अपने बेड पर लेटा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बिना किसी के मदद के अपूर्वा ने अकेले की रोहित शेखर का दम घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के जुर्म में गिरफ्तार अपूर्वा को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने तीन दिन की पूछताछ के बाद अपूर्वा को बुधवार को गिरफ्तार किया।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को पुलिस अपूर्वा, एक नौकरानी और एक नौकर को पूछताछ के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गई थी। इस गहन पूछताछ में ही पुलिस ने वीवीआई हत्याकांड का खुलासा किया।
पिछले गुरुवार को रोहित शेखर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था।
दिल्ली पुलिस की सीएफएसएल टीम एक बार फिर रोहित शेखर के डिफेंस कॉलोनी आवा पहुंची और सीन को दुहराया। पुलिस ने इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एनडी तिवारी के बेटे की हत्या से जुड़े सबूत भी इकट्ठे किए
15 अप्रैल की रात रोहित शेखर की सो गया जिसके अगले दिन 4 बजे रहस्यमई तरीके से उसकी मौत होने की बात पता चली थी। हैरानी की बात यह है अगले दिन चार बजे तक रोहित शेखर के कमरे कोई नहीं गया था।
खुलासा : शादीशुदा जिंदगी से नाखुश पत्नी ने गला दबाकर की रोहित शेखर की हत्या
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 24, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
April 24, 2019
Rating:



No comments: