Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अमरोहा में मधुमक्खी पेटी चोर गिरोह का खुलासा

अमरोहा में मधुमक्खी पेटी चोर गिरोह का खुलासा




हिन्दुस्तान न्यूज 18
अमरोहा--आदमपुर थाना पुलिस ने मधुमक्खी पेटी चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 पेटी बरामद कीं। एसपी डा.विपिन ताडा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी संभल में भी पेटी चोरी में जेल जा चुके हैं। मधुमक्खी की पेटी चोरी करके हरियाणा में बेचते थे।

एसपी डा.विपिन ताडा व एएसपी बृजेश सिंह ने गुरुवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हसनपुर कोतवाली के गांव करनपुर माफी निवासी विजेंद्र सिंह व बहादरपुर के अतुल चौहान आदमपुर थाना क्षेत्र के शीतला सराय के जंगल में मधुमक्खी पालन करते थे। 25 नवंबर की रात विजेंद्र की 80 पेटी चोरी हो गईं। अगले दिन चोर अतुल की मधुमक्खी की 52 पेटी चोरी कर ले गए। दोनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर चोरों तक पहुंचने को टीम बनाई। चोरी के खुलासे को पुलिस ने क्षेत्र के कई संदिग्धों से पूछताछ की। उधर गुरुवार की सुबह आदमपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि मधु मक्खी पेटी चोर रहरा-गवां मार्ग पर दढ़ियाल बस स्टैंड के पास जंगल में हैं। चोरी की पेटियों को किसी वाहन में भर कर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पाकर थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक संजय कुमार, सिपाही कृष्णवीर सिंह तथा नन्हेराम पाटिल को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने सत्यपाल पुत्र चौखे, बादाम सिंह पुत्र महेंद्र, राहुल पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया। तीनों की निशानदेही पर जंगल से 54 पेटी बरामद की। पकड़े गए आरोपी आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में शीतला सराय के जंगल से मधमुक्खी पेटी चोरी करना कबूल किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तीनों का चालान किया जा रहा है।

संभल में भी की थी मधुमक्खी पेटी चोरी

 एसपी डा.विपिन ताडा ने बताया चोरी की 54 मधुमक्खी पेटी के साथ पकड़े गए तीनों शातिर चोर हैं। तीनों ने संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में भी मधुमक्खी की पेटी चोरी की थीं। इसमें तीनों जेल गए थे। हयातनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज है। बकौल एसपी पकड़े गए आरोपी मधुमक्खी की पेटी चोरी करके हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के भालकी मजरा में बेचते थे। हरियाणा में उनका पता लगाया जा रहा है, जहां पर चोरी की पेटी बेची थीं
अमरोहा में मधुमक्खी पेटी चोर गिरोह का खुलासा Reviewed by Hindustan News 18 on February 07, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.