Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

अन्ना हजारे का अनशन पांचवें दिन भी जारी ,साढे तीन किलो वजन घटा

अन्ना हजारे का अनशन पांचवें दिन भी जारी ,साढे तीन किलो वजन घटा


हिन्दुस्तान न्यूज 18
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। उनके अनशन के समर्थन में ग्रामीणों ने अहमदनगर जिले में हाईवे (राजमार्ग) भी जाम किया। केंद्र और महाराष्ट्र में लोकायुक्त की तत्काल नियुक्ति और किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए अन्ना ने बुधवार को अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में अनशन शुरू किया था।
81 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता की मांगों के समर्थन में किसानों एवं युवाओं ने रविवार सुबह यहां से करीब 38 किलोमीटर दूर पारनेर तहसील के सुपा गांव में अहमदनगर-पुणे राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे वहां छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आंदोलन के संयोजक शाहिर गायकवाड़ ने कहा कि वे केंद्र में लोकपाल और उन राज्यों में लोकायुक्त की हजारे की मांग का समर्थन करते हैं, जहां यह नहीं है। साथ में, किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और कुछ चुनाव सुधार की मांग का भी समर्थन करते हैं। पुलिस ने 110 आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। अहमदनगर जिले के करीब पांच हजार किसान हजारे के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को अहमदनगर के कलेक्टर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं। कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का निर्णय शनिवार रात को रालेगण सिद्धि में हुई ग्राम सभा में लिया गया।

अन्ना हजारे के अनशन के दूसरे दिन गांव वालों ने रखा बंद
साढ़े तीन किलो वजन घटा :
अन्ना हजारे की स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉ धनजंय पोटे ने कहा कि बीते पांच दिन में उनका वजन 3.8 किलोग्राम कम हो गया है जबकि उनका रक्तचाप, रक्त में शर्करा की मात्रा (ब्लड शुगर), मूत्र में क्रिटनिन की मात्रा बढ़ गई है।
उद्धव ने महाराष्ट्र सरकार से हस्तक्षेप करने को कहा
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार से अन्ना हजारे की भूख हड़ताल में हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक कार्यकर्ता की जिंदगी से ना ‘खेले’। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के उस कथित पत्र को ‘निंदनीय’ और ‘हास्यास्पद’ बताया, जिसमें हजारे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई है। शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि हजारे की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है जिसका देश सामना कर रहा है। उन्होंने हजारे से अनशन कर अपनी जान दांव पर लगाने के बजाय लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए अपनी लड़ाई को सड़कों पर ले जाने के लिए कहा। उद्धव ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘मौजूदा समय में देश में लोगों को ‘एनेस्थीसिया’ दिया गया है और उन्हें इस स्थिति से बाहर निकालने की जरूरत है।’ उद्धव ने कहा कि कार्यकर्ता जी डी अग्रवाल ने स्वच्छ गंगा और नदी के निर्बाध रूप से बहते रहने की मांग को लेकर हरिद्वार में बड़ा आंदोलन किया था। शिवसेना नेता ने कहा, ‘मगर सरकार ने स्थिति पर ध्यान नहीं दिया और प्रोफेसर अग्रवाल को मरने दिया। अन्ना को अपना अनशन खत्म करना चाहिए व अपनी मांगों को लेकर एक आंदोलन की अगुवाई करनी चाहिए। मैं उन्हें  शिवसेना के समर्थन का आश्वासन देता हूं।’
महाराष्ट्र: लोकपाल को लेकर अन्ना हजारे का अनशन एक बार फिर शुरू
अन्ना हजारे का अनशन पांचवें दिन भी जारी ,साढे तीन किलो वजन घटा Reviewed by Hindustan News 18 on February 03, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.