Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

सर्द हवाओं के चलने से मौसम हुआ सर्द

सर्द हवाओं के चलने से मौसम हुआ सर्द





हिन्दुस्तान न्यूज 18
 अमरौहा ःः आंधी बारिश ओलावृष्टि से मौसम सर्द हो गया है। तापमान में एकाएक गिरावट आई है। हवा बर्फ के समान सर्द हो गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूटती रही।
पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। धूप न निकलने के कारण सर्दी और बढ़ गई। गुरुवार की सुबह मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। झमाझम बदरा बरसे। बारिश के साथ तेज हवा चलने से मौसम सर्द हो गया है। पूरे दिन आकाश में बादल उमड़ते रहे। तेज हवा चलती रही। मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में गिरावट आई है। सर्दी बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए पूरे दिन लोगों को गर्म कपड़े पहने हुए देखा गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन और मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। आंधी बारिश, ओलावृष्टि भी हो सकती है।
सर्द हवाओं के चलने से मौसम हुआ सर्द Reviewed by Hindustan News 18 on February 07, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.