Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका







हिन्दुस्तान न्यूज 18
 अमरौहा ःः समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने टीपीनगर तिराहे पर एकत्र होकर यूपी सरकार का पुतला फूंका और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में एयरपोर्ट पर रोक लिया। यह लोकतंत्र में ठीक नहीं है। इससे सपा कार्यकर्ता खासे नाराज है। राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को सपा कार्यकर्ता एकत्र होकर टीपीनगर तिराहे पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सपाई इस बात से नाराज है कि प्रयागराज जाते समय पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इस बात से नाराज ही कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका। इससे टीपीनगर पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस कर्मी भी नजर नहीं आए। मांग की राज्यपाल को इस संबंध में सरकार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष डा.आफताब सैफी, साजिद खां, सरताज अहमद सभासद, फहीम शहनबाज सभासद,चंद्रगुप्त मौर्य, नूर सैफी, मनोज पंवार, सिराजअहमद आदि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका Reviewed by Hindustan News 18 on February 12, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.