हसनपुर मे तीन घरो मे लाखों का माल चोरी
हसनपुर मे तीन घरो मे लाखों का माल चोरी
हिन्दुस्तान न्यूज 18
हसनपुर ःः कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर खालसा में चोरों ने सोमवार रात 3 घरों से लाखों रुपए का माल चोरी कर लिया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। गांव निवासी बंटी पुत्र प्रसादी का परिवार मजदूरी करने के लिए नोएडा गया हुआ है। रात्रि किसी समय चोरों ने मकान का ताला तोड़कर उसमें रखी संदूक से 13 हजार रुपए, बच्चों की गुल्लक, एक किलो चांदी के आभूषण व 10 किलो पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। गांव निवासी रक्षपाल पुत्र भरत सिंह के दरवाजा रहित मकान से चोर एक लैपटॉप, 2 टच मोबाइल व 10 हजार रुपए ले गए। रमेश पुत्र रामफल का चार्जिंग पर लगा मोबाइल भी चोर लेकर चलते बने। तीनों घरों में चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। गांव के नजदीक चोरों द्वारा फेंके गए कपड़े व संदूक पड़ा मिला। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। चोरी सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने तहरीर मिलने से इंकार किया है

Reviewed by Hindustan News 18
on
February 12, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 12, 2019
Rating:

No comments: