तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

हिन्दुस्तान न्यूज 18
गजरौला चांदपुर रोड पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया।हादसे शाम करीब साढ़े पांच बजे कस्बे में सत्संग के सामने हुआ। बिजनौर के थाना हल्दौर के गांव माहू गंधोर निवासी राजू वर्मा 30 वर्ष पुत्र सुरेश वर्मा बाइक से दिल्ली से घर लौट रहा था। कस्बे में पहुंचते ही चांदपुर की ओर से आ रही कार ने ओवरटेक के चक्कर मे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक दो हिस्सों में बंट गई। बाइक का अगला हिस्सा कार के इंजन में घुस गया। बाइक सवार हवा उछल कर सीधा कार पर जा गिरा जिसकी सिर में चोंट लगने से मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को धनौरा सीएचसी भिजवाया। मृतक की जेब में मिले डीएल के आधार पर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर शव पीएम को भिजवाया।

Reviewed by Hindustan News 18
on
February 11, 2019
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
February 11, 2019
Rating:

No comments: