Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

शाम होते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अमरोहा का गांव इंदरपुर

शाम होते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अमरोहा का गांव इंदरपुर







हिन्दुस्तान न्यूज18
 घटना स्थल की कर दी बैरीकेटिंग
सिपाही हर्ष चौधरी को गोली लगने के बाद मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। टीम ने घटना स्थल की बैरीकेटिंग कर दी। किसी को भी घटनास्थल की ओर जाने नहीं दिया। पूरी तरह से रास्ता बंद कर दिया।

बोले अधिकारी -
शहीद सिपाही के परिजनों को आर्थिक मदद करेगा पुलिस विभाग
देर रात टीएमयू में पहुंचे एडीजीपी प्रेम प्रकाश का कहना है कि शहीद सिपाही के परिजनों को पुलिस विभाग की ओर से भी आर्थिक मदद दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर पुलिस स्टाफ की ओर से भी आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से शहीद सिपाही के परिजनों में पत्नी को चालीस लाख रुपये और माता पिता 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा परिवार में से एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। सिपाही के सेवानिवृत होने की अवधि तक पारिवारिक पेंशन भी मिलेगी। एडीजीपी ने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ संभी थानों में हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ अभियान और तेज होगा।

मंडल के बदमाशों पर कसेगा शिकंजा
आईजी रमित शर्मा ने कहा कि बदमाश को पकड़ने गए सिपाही हर्ष चौधरी शहीद हए हैं। इस घटना के बाद से मंडल में बदमाशों के खिलाफ अभियान और तेज होगा। हिस्ट्रीशीटर तथा अन्य बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थानों की सूची अपडेट की जाएगी। आईजी ने बताया कि शासन की ओर से मृत सिपाही को शहीद का दर्जा दिया जाएगा।

सत्यापन करने गई पुलिस पर हमले के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसमें सिपाही हर्ष चौधरी को गोली के कारण घायल अवस्था में टीएमयू अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई। गोली चलाने वाला बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
- विपिन ताड़ा, एसपी अमरोहा
शाम होते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अमरोहा का गांव इंदरपुर Reviewed by Hindustan News 18 on January 27, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.