Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

शहीद हर्ष को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई, पुलिसकर्मी और परिजनों की आंखें नम

शहीद हर्ष को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई, पुलिसकर्मी और परिजनों की आंखें नम






हिन्दुस्तान न्यूज 18
अमरोहा--बछरायूं थाना क्षेत्र में गांव इंदरपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली से शहीद हुए हर्ष चौधरी का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन पहुंचा। जहां एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी रमित शर्मा और एसपी डॉ. विपिन ताडा सहित तमाम पुलिस कर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी। तिरंगे में लिपटे शव को सलामी दी गई। पुलिस लाइन में मौजूद साथी पुलिस कर्मी और परिजनों की आंखें नम हो गईं
रविवार की रात बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में सत्यापन करने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर शिव अवतार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। गोली सिपाही हर्ष चौधरी को जा लगी थी। घायल हर्ष ने टीएमयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर शिव अवतार भी ढेर हो गया था। सोमवार को मुरादाबाद के टीएमयू से पोस्टमार्टम होकर दोपहर दो बजे शव पुलिस लाइन पहुंचा। जहां शहीद हर्ष के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। इसके बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किए। शहीद को नम आंखों से आखिरी विदाई दी गई। भारत माता की जय...और हर्ष चौधरी अमर रहे.. के नारों से पुलिस लाइन गूंज उठा।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने पुलिस महकमे की ओर से शहीद हर्ष की मां अंजू देवी को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। जबकि डीएम हेमंत कुमार ने हर्ष की पत्नी अनामिका को चालीस लाख और माता-पिता को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र सरकार की ओर से  सौंपे। शासन की ओर मिलने वाली आर्थिक सहायता के अलावा जनपद पुलिस ने भी आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। जनपद पुलिस अपना एक दिन का वेतन सिपाही हर्ष चौधरी के परिजनों को देंगी।

हिस्ट्रीशीटर की गोली से शहीद हुए हर्ष चौधरी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बहन नेहा के गांव में किया गया। सासनी थाना क्षेत्र के गांव सठिया में सोमवार देर शाम हर्ष का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि हर्ष की बहन नेहा के बेटे शिष्ट चौधरी ने दी। एडीजी प्रेम प्रकाश के निर्देश पर अमरोहा से हाथरस तक शहीद का सम्मान दिया गया। रास्ते में पड़के वाले सभी जिलो के सर्किल क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा मुहैया कराते हुए विदाई दी।
शहीद हर्ष को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी विदाई, पुलिसकर्मी और परिजनों की आंखें नम Reviewed by Hindustan News 18 on January 28, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.