Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

तीनों लोगों की मौत से शीशोंवाली गांव में पसरा मातम

तीनों लोगों की मौत से शीशोंवाली गांव में पसरा मातम







हिन्दुस्तान न्यूज 18
लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर बृजघाट व गढ़ के बीच हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव शीशोवाली के तीन लोगों की मौत की सूचना पर दो घरों में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर गांव में मातम छा गया। पड़ोसी, रिश्तेदार व गांव वालें मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।
हादसा शनिवार व रविवार की रात बृजघाट व गढ़ के बीच हुआ। शीशोवाली गांव निवासी यादराम सिंह अपने पुत्र सुनील व गांव के धर्म सिंह और मुन्नी के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गढ़ जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में मूढ़े बनाने वाले सेटे भरे थे। बताया जाता है कि उनको बेचने ही वें गढ़ जा रहे थे। जैसे ही रात को करीब एक बजे वें बृजघाट से आगे निकले ट्राली पर पीछे बैठे एक ही परिवार के यादराम सिंह 35 वर्ष पुत्र धन सिंह व सुनील 11 वर्ष पुत्र यादराम सिंह की मौत हो गई जबकि गांव के ही धर्म सिंह 25 वर्ष पुत्र ओमहरि की भी हादसे में मौत हुई। बताया जाता है कि तीनों नींद के झोंके में चलते ट्रेक्टर ट्राली से नीचे सड़क पर गिर गए। तीनों की पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर रात को दो बजे घर पहुंची तो तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। देररात तक तीनों के शव गांव नही पहुंचे थे ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।

देररात हुआ अंतिम संस्कार
देररात को शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो चीत्कार मच गया। रात को ही गमगीन माहौल में परिजनों ने तीनों शवों का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

धर्मेन्द्र सैनी
तीनों लोगों की मौत से शीशोंवाली गांव में पसरा मातम Reviewed by Hindustan News 18 on January 20, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.