Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent
घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्तों का हमला




हिन्दुस्तान न्यूज 18
अमरोहा के हसनपुर इलाके के मोहल्ला कनेटा रोड कुम्हारान में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला बोलकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर के मोहल्ला कनेटा रोड कुम्हारान निवासी अब्दुल रहमान की पांच वर्षीया बेटी आयशा शनिवार पूर्वान्ह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान आवारा कुत्तों ने अचानक बच्ची पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा। तब तक बच्ची बुरी तरह लहूलुहान हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के मुताबिक बच्ची के शरीर पर जगह-जगह जख्मों के निशान है। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में बच्चों की सुरक्षा के प्रति दहशत फैल गई।लोगों ने कुत्तों को दौड़ायाहसनपुर। अगर बच्ची की चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग फौरन नहीं आते तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि कई कुत्ते बच्ची पर चिपट रहे थे। उस पर पंजे व दांतों से हमला कर रहे थे। बच्ची छटपटा रही थी। लाठी-डंडे लेकर लोगों ने कुत्तों को काफी दूर तक दौड़ाया। आवारा कुत्ते पकड़वाने की मांगहसनपुर। आवारा कुत्ते पकड़वाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया। अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि कनेटा बाईपास पर आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मृत पशुओं का मांस खाने की वजह से कुत्ते खुंखार हो गए हैं। बच्चों की जान को खतरा है। मांग करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाए। उधर अस्पताल में एंटी रैवीज वैक्सीन न होने पर भी नाराजगी जताई। इस मौके पर सादान अंसारी, नदीम गाजी, नदीम भोला, फैसल अंसारी व अजीम आदि थे। कुत्तों के हमले में हुई थी दो बच्चों की मौत हसनपुर। दिसंबर माह में कुत्तों ने चीनी मिल में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर हमला बोल दिया था। बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई थी। सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया था। अभी तक बच्ची का इलाज चल रहा है। दो वर्ष पूर्व झंडी माफी व हथियाखेड़ा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में दो बच्चों की मौत हुई थी जबकि कई को घायल कर दिया था। प्रशासन ने कुत्तों को पकड़ने से हाथ खड़े किए तो कई गांवों के लोगों ने खुंखार कुत्तों को लाठी-डंडों से मार डाला था।
Reviewed by Hindustan News 18 on January 19, 2019 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.