आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी में उड जायेंगे विपक्षी ः अमर सिहं
आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी में उड जायेंगे विपक्षी ः अमर सिहं
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मोदी सरकार पर अंगुलियां उठाने वाले सभी नेताओं को जहरीला सांप बताया। कहा कि ये सभी अपनी जान बचाने के लिए एकजुट होकर उनकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी में सभी उड़ जाएंगे।
अमर सिंह बुधवार को सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कालेज मीरगंज के सर्वोदय समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सपा, बसपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को अंबानी और अडानी नहीं बल्कि गरीबों को उज्ज्वला, आयुष्मान बीमा योजना, जनधन योजना और गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला की पूजा अर्चना तो हो ही रही है, इसे भव्य रूप देना होगा।
इसके पहले अमर सिंह अपरान्ह 2:05 पर पहुंचे और विद्यालय के संस्थापक यदुबंश सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कला भवन, पुस्तकालय एवं प्रायोगिक लैब का उद्घाटन किया। इसके पूर्व आयोजक अरुण कुमार सिंह व पुष्पेंद्र सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने धन्यवाद दिया। अध्यक्षता एमएलसी चेतनारायण सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह ने किया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, शिवकुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सलाहकार रेलवे बोर्ड, बच्चा सिंह, हनुमंत पाण्डेय, सुबाष सिंह, कार्यक्रम आयोजक अरुण सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. संतोष सिंह, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, धीरज सिंह, राकेश कुमार यादव, शिवकुमार सिंह, गंगा सागर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी में उड जायेंगे विपक्षी ः अमर सिहं
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:

No comments: