रामपुर में हाईवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, दो की मौत, 24 घायल
रामपुर में हाईवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, दो की मौत, 24 घायल
रामपुर--दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामपुर के पास नेपाल से आ रही टूरिस्ट बस की सामने से ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें नेपाल की महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। घटना से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
हादसा बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। नेपाल ने टूरिस्ट बस दिल्ली जा रही थी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मंसूरपुर बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में ट्रक और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार यात्री फंस गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पुलिस की टीमें और एंबूलेंस को बुलाया गया, जिन्होंने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक जन विश्वकर्मा पत्नी पत्नी लालबहादुर निवासी जिला संगणा नेपाल और मोहन पुत्र सुरबहादुर बटोल जिला सपनदेही नेपाल की मौत हो गई। हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं।
रामपुर में हाईवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, दो की मौत, 24 घायल
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:

No comments: