दबंगों के खौफ से गांव छोड़कर पलायन कर रहे ब्राह्मण परिवार
दबंगों के खौफ से गांव छोड़कर पलायन कर रहे ब्राह्मण परिवार
धर्मेन्द्र सैनी
अमरोहा - हसनपुर ः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के मटेना गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की वजह से ब्राह्मण बिरादरी के लोगो ने गांव से पलायन शुरू कर दिया है. ब्राह्मण परिवारों ने दबंग गुज्जर समाज के लोगो पर दबंगई और गुंडई करने का आरोप लगाते हुए अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया है. हालांकि मामले को मीडिया द्वारा डीजीपी ओपी सिंह के सामने उठाए जाने के बाद पूरे मामले में जांच कराने और उचित कार्यवाही की बात कही जा रही है.बता दें कि हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव मटेना के रहने वाले ब्राह्मण समाज से संबंध रखने वाले अशोक शर्मा और गुज्जर समाज के विनेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. जिसमे पहले अशोक शर्मा ने विनेश गुज्जर को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई जिसके आधार पर मुकदमा तामिल कर दिया गया. मामले में पुलिस ने अशोक को जेल भी भेज दिया. लेकिन जब अशोक जेल से बाहर आया तो विनेश गुज्जर विनेश गुज्जर ने उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद घायल अशोक अस्पताल में भर्ती है और विनेश गुज्जर को पुलिस ने मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है. लेकिन अब इस पूरे मामले में अशोक शर्मा के बेटे अंकित शर्मा ने जेल में बंद विनेश गुज्जर पर जेल से धमकी भिजवाकर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए विनेश गुज्जर पर कार्यवाही नहीं होने की सूरत में गांव छोड़कर जाने की बात कही है. पलायन की खबर से गांव में हड़कंप मचा है. गांव में गुज्जर बिरादरी के लोगो की दबंगई के चलते ब्राह्मण समाज के एक दो परिवार गांव से पलायन भी कर चुके हैं. मोबाइल से बनी कुछ वीडियो गांव से ब्राह्मणों के पलायन की खबर पर मुहर भी लगा रही है.
मामला सामने आया तो राजनीति भी शुरू हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी अभिषेक कौशिक के भाई व बीजेपी नेता अभिनव कौशिक ब्राह्मण समाज की और से पैरवी करने के लिए मटेना गांव पहुंच गए. उन्होंने कहा है कि इस मामले में वो प्रशाशन से बात करेंगे और कोई भी दोषी बख्सा नहीं जाएगा.मुरादाबाद पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह से जब मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पलायन की बात से इनकार कर दिया और मामले की जांच आईजी से कराने की बात कही है.
दबंगों के खौफ से गांव छोड़कर पलायन कर रहे ब्राह्मण परिवार
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:


No comments: