अमरोहा में आठ दिन से गन्ना तौल बंद होने पर भड़के किसान
अमरोहा में आठ दिन से गन्ना तौल बंद होने पर भड़के किसान
-------------------------------------
अमरोहा-- आठ दिन से गन्ने की तौल बंद होने के विरोध में पांच गांव के किसानों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए किसानों ने बुधवार की सुबह कैलसा जलालपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आधा दर्जन से अधिक स्कूल वैनों का संचालन प्रभावित रहा।
कैलसा क्षेत्र के किसान राणा शुगर मिल के सेंटर मानक जुड़ी पर गन्ना डालते हैं। लेकिन पिछले पांच दिन से सेंटर पर तौल बंद होने के कारण गन्ने से लदी ट्राली सड़क पर खड़ी रही। पांचवे दिन भी तौल चालू न होने पर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए किसानों ने बुधवार की सुबह कैलसा जलालपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जाम के चलते दर्जन भर स्कूलों के जाने वाली वैनों का संचालन प्रभावित रहा। स्कूल वैनों को अन्य रास्तों से होकर स्कूल पहुंचना पड़ा। तो काफी बच्चों को कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ा। गांव मालीपुर, जलालपुर, मानकजुड़ी, उमर मोहम्मदपुर, खानपुर आदि के किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अतुलेश शर्मा,यशवीर सिंह यादव, रोहताश सिंह पाल, ओमपाल सिंह, तेजपाल सिंह, अजय प्रधान, राजपाल सिंह, अजयवीर सिंह, सुखवीर सिंह, सनेश, जौनी आदि किसान मौजूद रहे
अमरोहा में आठ दिन से गन्ना तौल बंद होने पर भड़के किसान
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:
Reviewed by Hindustan News 18
on
November 28, 2018
Rating:


No comments: