Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

महाराजा सूर सैनी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

 महाराजा सूर सैनी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

तेज बारिश के बीच उमड़ा समाज का सैलाब, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन; जगह-जगह हुआ स्वागत




महाराजा सूर सैनी जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को महाराजा सूर सैनी संगठन के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाराजा सूर सैनी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां और महाराजा सूरसेन जी का रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह विभिन्न संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा ग्राम पत्थरकुटी से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा कंचन बाजार, हरदेव बाजार, पुरानी स्टेट बैंक चौराहा और तिकोना स्कूल होते हुए मोहल्ला गांधीनगर स्थित सैनी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महाराजा सूरसैनी को रथ पर विराजमान किया गया था। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले, भगवान शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही।


बारिश के कारण शोभायात्रा में शामिल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्तिभाव में कोई कमी नहीं आई। समाज के लोग पूरे जोश के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान महाराजा सूर सैनी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।



जगह-जगह किया गया शोभायात्रा का स्वागत


शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। संभल चौराहे पर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज सिंघल, कमल गुप्ता एडवोकेट, मनोज सिंघल, संजय सिंघल, संदीप सिंघल, विकास घरौटिया, सत्यम अग्रवाल, विवेक, सचिन, अभिनव और शिवा ने शोभायात्रा में शामिल युवाओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, प्रजापति समाज की ओर से सुनील, कैलाश, महेंद्र और गोपाल प्रजापति ने भी गणमान्य लोगों का सम्मान किया। स्वागत के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।


 समाज की एकजुटता और महापुरुषों के आदर्शों का दिया संदेश



महाराजा सूर सैनी जन्मोत्सव के आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता और महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के सामाजिक योगदान को भी दर्शाया गया। नगर में निकली शोभायात्रा को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।


इस दौरान महाराजा सूर सैनी संगठन के अध्यक्ष सौरभ सैनी ने कहा  महाराजा सूर सैनी जन्मोत्सव समाज के लिए गौरव और एकजुटता का प्रतीक है। शोभायात्रा का उद्देश्य महापुरुषों के आदर्शों और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। तेज बारिश के बावजूद समाज के लोगों ने जिस उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया, वह सराहनीय है। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।


इस अवसर पर विजयपाल सैनी, राजेश सैनी, सौरभ सैनी, राजेंद्र सैनी, देशराज सैनी, दीपक सैनी, चमन सिंह सैनी, अशोक उर्फ सोनू सैनी, कुबेर सैनी, अंकित सैनी, जयप्रकाश सैनी, अशोक सैनी, सुरेश सैनी, सुनील सैनी (बंजरपुर वाले), धर्मेन्द्र सैनी ((पत्रकार)मंगत सिंह सैनी, सचिन सैनी, नीरज सैनी, डॉ. चंद्रपाल सैनी, सोम सैनी, राकेश सैनी, एडवोकेट जयप्रकाश सैनी, जमवीर सैनी, एडवोकेट ओमवीर सैनी, सभासद सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

महाराजा सूर सैनी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा Reviewed by Hindustan News 18 on September 27, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.