Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मेरठ की घटना पर मुखर हुआ समता सैनिक दल, पुलिसकर्मियों की जांच की मांग

 मेरठ की घटना पर मुखर हुआ समता सैनिक दल, पुलिसकर्मियों की जांच की मांग


 मोहल्ला सैनी नगर स्थित समता सैनिक दल के कार्यालय पर सोमवार को संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजपाल सिंह सैनी ने की। इस दौरान मेरठ जनपद में दलित युवती ललिता गौतम के अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले को लेकर पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

समता सैनिक दल के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सच की आवाज उठाने वाले लोगों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें अपराधी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी के खिलाफ दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया।

राजपाल सिंह सैनी ने कहा कि मेरठ की घटना में यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो प्रत्येक दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे गंभीर मामलों में चुप्पी साधने के बजाय पीड़ितों की आवाज उठानी चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रह्म सिंह, हेम सिंह बौद्ध, नरदेव सिंह, योगेंद्र प्रधान, कमल सिंह, शेर सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मेरठ की घटना पर मुखर हुआ समता सैनिक दल, पुलिसकर्मियों की जांच की मांग Reviewed by Hindustan News 18 on August 24, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.