Top Ad unit 728 × 90

बड़ी ख़बर

recent

मखदूमपुर में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की बैठक, संस्थापक राजकुमार सैनी का मनाया जन्मदिन

 मखदूमपुर में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की बैठक, संस्थापक राजकुमार सैनी का मनाया जन्मदिन


जिलाध्यक्ष बोले— संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता रहें एकजुट, जनपद का नाम पुनः ज्योतिबा फुले नगर करने की उठाई मांग

तहसील क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी का जन्मदिन केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से होती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

जिलाध्यक्ष ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर सैनी समाज की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज को उसका उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने जनपद का नाम पुनः ज्योतिबा फुले नगर किए जाने की मांग भी दोहराई और कहा कि यह क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही भावनाओं से जुड़ा विषय है।

बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में देवराज सैनी, कृपाल सिंह, कल्लन सिंह, करतार सिंह, मोहन लाल, कल्याण सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मखदूमपुर में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की बैठक, संस्थापक राजकुमार सैनी का मनाया जन्मदिन Reviewed by Hindustan News 18 on July 03, 2026 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Hindustan News 18 © 2014 - 2018
Designed By WEB Unnati

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.