नारेक्स फ्लेवर्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया वृक्षारोपण, स्वच्छता और जागरूकता अभिया
प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए और भविष्य की सुरक्षा का संकल्प
नारेक्स फ्लेवर्स ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया वृक्षारोपण, स्वच्छता और जागरूकता अभिया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए थीम के तहत विभिन्न पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, पक्षी फीडर स्थापना तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदायों के लिए पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
कंपनी परिसर एवं विभिन्न डिस्टिलेशन यूनिट्स में कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। साथ ही बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्थानीय पक्षियों के संरक्षण और जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पक्षी फीडर भी स्थापित किए गए, जिससे पक्षियों को भोजन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बिहापुरी, मुनीमपुरा, मरगूबपुर और धोयती गांवों में भी विशेष जागरूकता एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया।
अभियान में महिपाल सिंह, लटूर सिंह, लेखराज सिंह, सतवीर सिंह, सोनू सैनी, जितेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, कमल सिंह, परम सिंह, गजराम सैनी, होमपाल सिंह, राधे सैनी, राजपाल सिंह, सुनील कुमार, दुर्गा सैनी और नरेश यादव सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर नारेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वैभव कुमार अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं है, बल्कि यह हम सभी की वर्षभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और समुदाय की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सार्थक एवं दीर्घकालिक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
सस्टेनेबिलिटी प्रमुख ललित कुमार ने दैनिक जीवन और कार्यशैली में सतत विकास के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं सस्टेनेबिलिटी मैनेजर अनुराग नाथ ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। मानव संसाधन प्रमुख हरिओम शर्मा ने कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना करते हुए इसे कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आधार बताया।
लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न विभागों से अरुण कुमार, दीपक शर्मा, अनिकेत कुमार, तेजपाल सिंह, विशाल अग्रवाल, शिवम पाल, निकुंज शर्मा, रश्मि आर्या, प्रज्ञा शर्मा सहित अनेक कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
Reviewed by Hindustan News 18
on
June 05, 2026
Rating:



No comments: